प्रयागराज, अप्रैल 17 -- अल्लापुर में टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया। उपखंड अधिकारी फोर्ट रोड अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन में अवर अभियंता राघवेन्द्र प्रताप यादव टीम के साथ पुरा दलेल, अल्लापुर स्थित एक परिसर में जांच करने पहुंचे। यहां एक महिला उपभोक्ता के कनेक्शन की जांच के दौरान पाया गया कि मीटर की केबल काटकर करीब दो किलोवाट बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था। इसी तरह बाघंबरी पोस्ट ऑफिस गली में एक उपभोक्ता के मकान में तीन किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- अल्लापुर में बिजली विभाग ने की छापामारी, दो पर मुकदमा इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...