प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। नगर निगम के अल्लापुर स्थित जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र के बदले सुविधा शुल्क मांगने वाले एक कर्मचारी की पिटाई हो गई। जन्म प्रमाण पत्र के बदले आउटसोर्स कर्मचारी एक हजार रुपया मांग रहा था। रुपये मांगने को लेकर बहस शुरू हुई और जन्म प्रमाण पत्र लेने आए व्यक्ति ने कथित कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह घटना के समय जोनल अधिकारी भी मौजूद थे। उसी समय एक पार्षद भी मौके पर थे। 11 दिन के अंदजोनल कार्यालय में सुविधा शुल्क मांगने पर दूसरी घटना हुई। इससे पहले 17 फरवरी को भी एक स्थानीय व्यक्ति और जोन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच मारपीट हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.