अल्मोड़ा, मार्च 6 -- अल्मोड़ा। कोतवाली और धारानौला चौकी पुलिस ने गुरुवार देर शाम स्मैक तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर शाम कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारनौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने टीम के साथ करबला और बेस तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कब्रिस्तान के पास लोधिया से एक बाइक आते हुए दिखाई दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सौरभ भण्डारी निवासी न्यू इन्द्रा कलौनी खत्याड़ी और गौरव बिष्ट उर्फ डांसर निवासी सरकार की आली खोल्टा बताया। चेकिंग में आरोपियों से मिली पन्नी से 8.66 और 7.42 कुल 16.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक को सीज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...