अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस आधिकारियों को ग्राउंड जीरो में उतरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संगठित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने थाना-चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग, वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने, आपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित कार्रवाई करने, साइबर शिकायतों को गंभीरता से लेने, ड्रिंक एंड ड्राइव, रेट्रो साइलेन्सर और नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती से लगाम लगाने की बात कही है। नशा तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.