अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- अल्मोड़ा। एकादशी पर शुक्रवार को रंग पड़ने और चीर बंधन के साथ ही नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली शुरू हो गई है। जगह-जगह चीर बांधी गई। नगर और ग्रामीण इलाकों में होली की चीर बांधने के साथ ही रात्रि में घर-घर जाकर खड़ी होली गाई जा रही है। पहाड़ के ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली गीत बहुत प्रसिद्ध हैं। इन होलियों के गायन की अपनी विशेषता है। खड़ी और बैठकी होली सुर, लय, ताल के साथ वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर गाई जाती है। बुधवार को जिलेभर के कई जगह पर चीर बंधन के साथ पुरूषों और महिलाओं की खड़ी होली हुई। होल्यारों ने कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा... आज के होली ऐ गे छह... आदि होली गीतों के साथ खड़ी होली की शुरूआत की। नगर के ,थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार,लाला बाजार, कर्नाटकखोला, पांडेखोला , दुगालखोला, जोशीखोला, थ...