अल्मोड़ा, मार्च 7 -- अल्मोड़ा। भिकियासैंण पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में रामपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भिकियासैंण चौकी प्रभारी संजय जोशी गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें एक कार आती दिखाई दी। रोकने पर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू और सतीश कुमार निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार रामपुर, मुरादाबाद यूपी बताया। तलाशी ली तो कार से दस किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...