अल्मोड़ा, मार्च 7 -- अल्मोड़ा। भाजपा नेता मनोज बिष्ट ने नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा है। कहना है कि 28 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया में जौहरी बाजार की एक गली में गंदगी का वीडियो अपलोड किया था। इस पर नगर निगम में कार्यरत दो कर्मचारियों ने उन्हें बुलाया और अभद्रता की। साथ ही उन्हें एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी कूड़े की शिकायत करने पर लोगों को धमकाते आए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...