अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- दन्या। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा और जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सरयू घाटी का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जिपं अध्यक्ष ने सरयू घाटी के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक मेहरा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिदत्त के चिमखोली गांव में नहर की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। यहां जिपं सदस्य नंदाबल्लभ जोशी, लक्ष्मण डसीला, गोपाल सिंह, नीरज पंत, दिनेश जोशी, गोकुल भट्ट आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...