अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में सोमवार को इंटरमीडिएट हिंदी, इंटरमीडिएट कृषि हिंदी व हाईस्कूल संगीत वादन विषयों की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में कुल 6115 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सोमवार को जिले के सभी 111 केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 6167 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 52 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। दसवीं के संगीत वादन में सभी पंजीकृत नौ छात्रों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट हिंदी में सस्थागत में 5951 में से 5912 ने परीक्षा दी। वहीं, 39 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। व्यक्तिगत में पंजीकृत 194 में से 181 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इंटरमीडिएट कृषि हिंदी में सभी 13 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। उसके बाद ही केंद्र में प्रवेश द...