अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों में 3432 में से 3403 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, 29 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। संस्थागत में कुल 3331 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 3307 ने परीक्षा दी। वहीं, 24 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में कुल 101 में से 96 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, पांच छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट व प्राचार्य डायट एलएम पांडे के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी खेती, जीआईसी बाराकूना, राबाइंका दन्या, जागनाथ इंटर कॉलेज शौकियाथल, गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला और राबाइंका बाड़ेछीना का निरीक्षण किया। वहीं, सीईओ एचआर कोहली के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी हवालबाग का दौरा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.