अल्मोड़ा, मार्च 9 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान व अन्य विषयों की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में कुल पंजीकृत 3141 में से 3113 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 28 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट समाजशास्त्र में कुल पंजीकृत 1128 में से 1116, रसायन विज्ञान में 1985 में से 1969, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र में सभी 15 और कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान में कुल पंजीकृत 13 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सीईओ एचआर कोहली, डीईओ प्रारंभिक शिक्षा डॉ. रवि मेहता व प्राचार्य डायट एलएम पांडे के नेतृत्व में सचल दलों ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी चित्रेश्वर व जीआईसी चौखुटिया में निरीक्षण किया। केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं को जांचा व आवश्यक निर्देश भी दिए। नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.