अल्मोड़ा में 246 ने दी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा
अल्मोड़ा, मार्च 22 -- फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 246 छात्र-छात्राओं की ओर से यह परीक्षा दी गई। परीक्षा के दौरान केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रविवार को उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा हुई। जिले में इसके लिए सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान व शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) को केंद्र बनाया गया था। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई और एक बजे तक चली। परीक्षा में कुल 275 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 246 परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं, 29 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा-163 लागू की गई थी। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन चैकिंग की गई। मेडिकल कॉलेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.