अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- अल्मोड़ा, कमल पंत। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शुक्रवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। मांगे पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी।शुक्रवार को भी शक्ति सदन में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग आदि के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। डिप्लोमा इंजीनियर्स 27 सूत्रीय मांगों के लिए 19 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। विभागों में निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। प्रस्ताव बनाने, सर्वे आदि का कार्य भी नहीं हो पा रहा है, लेकिन इसके बाद भी सरकार समस्याओं के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। मांगों के अब तक पूरा नहीं होने से इंजीनियर्स में आक्रोश व्याप्त है। यहां दीप चंद्र पांडे, मंडल उपाध्यक्षा लोनिवि इं. रिनी पांडे, महामंत्...