अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- अल्मोड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीए के एक छात्र से स्मैक बरामद की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने टीम के साथ बेस तिराहे से लोधिया बैरियर तक गश्त की। इस दौरान पैदल आ रहे एक युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। साथ ही अपनी जेब से एक पन्नी निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम निखिलेश कनवाल निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा बताया। बताया कि वह बीए का छात्र है। वह शुक्रवार सुबह हल्द्वानी गया था और एक महिला ने उसे स्मैक दी थी। इसके बाद पुलिस ने फेंकी गई पन्नी की तलाशी ली तो अंदर से 15.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.