अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के निचले हिस्सों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। लेकिन नौ बजे बाद कोहरा छंटना शुरू और धूप खिलने लगी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, मौसम के पूर्वानुमान के उलट मौसम साफ होने से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहावना होने से लोग अपने कामों के लिए घरों से बाहर निकले। आपदा प्रबंधन के मुताबिक मंगलवार सुबह नगर का तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.