अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। ईंधन संकट के बीच अल्मोड़ा में अगले दो दिनों के लिए रसोई सिलेंडरों की होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को रसोई सिलेंडर के लिए गोदाम आना पड़ेगा। बीते कुछ दिनों से रसोई सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर संशय बना हुआ है। इसके बीच ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से लेाग परेशान हैं। किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसके लिए प्रशासन ने होम डिलवरी पर रोक लगा दी है। वहीं, शुक्रवार सुबह को अल्मोड़ा स्थित गैस गोदाम में हालात सामान्य रहे। बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को रसोई सिलेंडर दिए गए, जिनके पास बुकिंग नहीं थी उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...