अल्मोड़ा, मार्च 23 -- 27 सूत्रीय समस्याओं का निदान नहीं होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को शक्ति सदन में प्रदर्शन कर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विरोध भी जताया। मांगों के पूरा होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी। सोमवार को शक्ति सदन में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। कहा कि लंबे समय से सरकार व शासन से मांग करने के बाद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। मांगों के पूरा नहीं होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स को हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। सदस्यों ने दस साल में प्रथम एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे, कनिष्ठ अभियंता पद की वेतन विसंगति दूर करने, पेयजल निगम और जल संस्थान के एकीकरण, सहायक अभियंता से उच्चतर पदों में पदोन्नति के लिए समानान्तर गैलरी, पुरानी पेंशन लागू करने, अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.