अल्मोड़ा, मार्च 29 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक खोला में सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। यहां पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, संदीप श्रीवास्तव, देवेन्द्र भट्ट, अमित मेहता, भूपेंद्र भोज, आनन्द भोज, गौरव कांडपाल, पारु उप्रेती, दिनेश मठपाल, मोहन काण्डपाल, रक्षित कार्की आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...