अल्मोड़ा, मार्च 23 -- दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज बदला। सोमवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर तक बादलों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान चली हल्की शीत लहर से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। इधर, घाटी वाले हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे बाद कुछ हद तक राहत मिली। इस दौरान अधिकांश लोग घरों में रहने को मजबूर हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...