अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शुनिवार को पहले दिन 99 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 15 अप्रैल तक यह परीक्षाएं चलेंगी। सोबन सिंह जीना राजकीय आर्युविज्ञान व शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) के एमबीबीएस का पहला बैच इस बार निकलने वाला है। इसके लिए एमबीबीएस 2021-22 के छात्रों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी शनिवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह बना रहा। पहले दिन जनरल मेडिसिन विषय की परीक्षा संपन्न हुई। बैच में कुल 99 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थी। सभी छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि परीक्षा के बाद इन छात्रों का रिजल्ट जारी होगा। पास होने वाले छात्र एक साल तक मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में इंटर्नशिप...