अल्मोड़ा में नवजात सहित स्वाइन फ्लू के चार मामले
अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- अल्मोड़ा। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टी होने के बाद कुल चार मामले अब तक सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से यात्रा करके लौटे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग बीते महीने से अलर्ट पर चल रहा है। लगातार जांचों और निगरानी के बाद भी जिले में अब तक चार मामलों में एचवनएनवन(स्वाइन फ्लू) संक्रमण की पुष्टी हो चुकी है। सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज में एक संदिग्ध व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक किसी भी मामले में गंभीर संक्रमण की स्थिति नहीं है और सभी मरीजों को इलाज और दवाई देने के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर ही आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.