अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आने लगा है। शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। साथ ही बारिश के बाद पहाड़ों की चोटियों से धुंध एकदम साफ हो गई है। वहीं, घाटी वाले स्थानों में कोहरा छाए रहने से लोगों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा भी साफ हुआ और लोगों को चटक धूप से राहत मिली। इससे अपने जरूरी काम निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...