रामनगर, मार्च 23 -- रामनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की क्षेत्रीय पार्टियों और जन संगठनों की बैठक 26 मार्च गुरुवार को शिखर होटल अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी। मिशन उत्तराखंड 2027 कोर कमेटी के सदस्य प्रभात ध्यानी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 साल बाद भी शहीदों के सपनों, राज्य की अवधारणा और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में पूरी तरह असफल रहा है। मिशन 2027 के तहत सभी को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी कभी भी राज्य निर्माण की पक्षधर नहीं रहीं हैं। बताया कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए 26 मार्च को अल्मोड़ा में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड लोक वाहिनी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी और स्वाभिमान मोर्चा ने बैठक में शामिल ह...