अल्मोड़ा, सितम्बर 28 -- अल्मोड़ा। जिले में जंगली जानवरों से किसानों की फसल को बचाने के लिए अब शासन ने सभी ब्लॉकों में चेन लिंक फेंसिंग लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए केंद्र सरकार से पहली किस्त के रूप में 1.85 करोड़ रुपये मिले हैं। साथ ही जिला योजना से भी 1.39 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जिले सहित प्रदेशभर में जंगली जानवरों के कारण फसलों को काफी नुकसान होता है। फसलों पर सूअर, भालू, बंदर और अन्य जंगली जानवरों के साथ ही कई क्षेत्रों में आवारा जानवरों के हमले से किसान लंबे समय से परेशान हैं। किसानों की मांग पर फसलों को बचाने के लिए अब कृषि विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में चेन लिंक फेंसिंग लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से पहली किस्त में 1.85 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जिला योजना से 1.39 करोड़ ...