अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस जिले भर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाएगी। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बयान जारी कर कहा कि अभियान 12 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। भोज ने कहा कि सोमवार को जिला और महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इससे आगे 29 जनवरी तक लगातार पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से कांग्रेस ग्रामीण जनता, मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मनरेगा से जुड़े उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी। 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की जाएगी। 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला...