अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। बेस अस्पताल में गुरुवार को ईईजी मशीन स्थापित कर दी गई है। इससे मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों की सटीक पहचान हो सकेगी। मरीजों को जांच के लिए हल्द्वानी या निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ईईजी मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि को रिकॉर्ड करता है। मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों की सटीक पहचान करने में सहायक है यह मशीन अब तक अल्मोड़ा बेस अस्पताल में नहीं थी। इस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (मेडिकल कॉलेज) के अधीन बेस अस्पतापल में यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, मिर्गी की पहचान, अनिद्रा या सोते समय होने वाली असामान्य गतिविधियों की जांच, सिर की चोट या एन्सेफलाइटिस जैसी स्थितियों ...