चम्पावत, मई 14 -- सतीश जोशी, चम्पावत। भिंगराड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं ने स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उज्जवला महिला ग्राम संगठन की ओर से संचालित पिरुल ब्रिकेटिंग यूनिट ने अल्मोड़ा डेयरी को 20 कुंतल ब्रिकेट की पहली खेप भेजी। भिंगराड़ा में तैयार किया जा रहे पिरुल ब्रिकेट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। संगठन की पदाधिकारियों ने बताया कि अल्मोड़ा डेयरी ने 100 कुंतल ब्रिकेट की डिमांड की है। यह भी पढ़ें- खिरद्वारी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...