अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- डीएम अंशुल सिंह बुधवार को जिला पुस्तकालय पहुंच गए। यहां व्यवस्थाओं को जांच और पढ़ाई के लिए आए युवाओं से फीडबैक लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बीते समय में पुस्तकालय की सुविधाओं को ठीक किया गया है। पुस्तकालय में वाईफाई, हीटर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पुस्तकालय के संचालन की समय अवधि भी बढ़ाई गई है। इस दौरान विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हुए युवाओं से भी डीएम ने मुलाकात की। युवाओं से कहा कि अध्ययन को निरंतर जारी रखें और उच्च पदों के लिए तैयारी करते रहें। जिलाधिकारी ने चयनित युवाओं को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी। यह...