अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- अल्मोड़ा। ऑपरेशन प्रहार के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने स्पा सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट, सराय और आश्रमों में छापेमारी की। इस दौरान दो स्पा सेंटरों में गंभीर लापरवाही पाई गई। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के चालान काट दिए। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इन संस्थानों में नियम विरुद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस पर एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने टीम को छापेमारी करने के निर्देश दिए। सीओ बलवंत सिंह रावत की देखरेख में महिला थाना प्रभारी जानकी भण्डारी, एसएसआई रमेश बोरा, एसआई बीना दोसाद ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान सेवन हेवन स्पा और ब्लू स्काई रिलेक्स स्पा में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। यह भी पढ़ें- स्पा सेन्टर पर पुलिस की छापेमारी स्पा सेंटर में ना तो रजिस्टर मेंटेन था और ना ही ग्राहकों के पहचान पत्र लिए गए थे। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.