अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- अल्मोड़ा। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरो में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने स्नान कर जल लेकर बाबा के धाम को चढ़ाया। जागेश्वर मंदिर में सुबह से दोपहर तक भीड़ रही। लोगों ने स्नान कर शिव को जल चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में पुरोहितों ने सावन के महीने की महत्ता श्रद्धालुओं को बताई गई। वहीं, रत्नेश्वर, बद्रेश्वर समेत अन्य शिवालयों में भी सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शिव की नगरी जागेश्वर धाम में सुबह से दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Sawan First Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करें शिवलिंग का जलाभिषेक? जानें पूजा का सही समय, विधि और ...