अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी ने एसएसपी से मुलाकात की। होली और रमजान को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को जिले के व्यापारियों से जुड़ी समस्याएं बताईं। आगामी होली पर्व के अवसर पर बाजारों में अत्यधिक भीड़ की स्थिति को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस गश्त चलाने की मांग की। जिससे न व्यापारियों को और ना ही खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। इसके अलावा कोसी, सोमेश्वर, दन्या, लमगड़ा, पनुवानोला, जागेश्वर, शहरफाटक, ताकुला, बसोली, जैंती में भी नियमित गश्त लगाने की मांग की। ताकि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.