अल्मोड़ा, मई 27 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिले के लिए 138 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एसएसजे के प्रशासिनक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन भी किया। बुधवार को सीएम के दौरे की शुरुआत एसएसजे विवि से हुई। यहां सीएम ने जिले के लिए की 138.09 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण और नौ योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल योजनाएं 26 रहीं। इस दौरान अल्मोड़ा में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और जीआईसी की तीन पार्किंग का शुभारंभ किया। 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा मिली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सड़क उन्नयन योजनाओं का लोकार्पण हुआ। यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के लिए सीएम ने दी 138 करोड़ की सौगात इनमें शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतको...