अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- अल्मोड़ा। स्थानीय युवा रवि टम्टा की ओर से निर्मित सिंगल सीटेड फ्लाइंग व्हीकल 'हैपिडा स्काइनेक्स' के सफल ट्रायल से लोगों में कौतूहल बना हुआ है। इसके बाद शुक्रवार रात हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में भी डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल हुआ। इस दौरान लोगों में कौतूहल बना रहा। रवि की फ्लाइंग व्हीकल के सफल परीक्षण ने राज्य ही नहीं देश को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, रवि टम्टा ने सीमित संसाधनों के बीच खुद के दिमाग और मेहनत से एक सिंगल सीटेड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का निर्माण किया है। पर्यावरण अनुकूल और बिजली से चलने वाली इस अनूठी डिवाइस का नाम 'हैपिडा स्काइनेक्स' रखा गया है, जिसके सफल आविष्कार ने पूरे देश के वैज्ञानिक हल्कों में सनसनी फैला दी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रवि टम्टा का कमाल, बनाई उड़न...