अल्मोड़ा, जून 30 -- ​मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भारतीय सेना मेजर जनरल आशीष साह को उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के लिए सेना मेडल से नवाजा गया है। ​मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी मेजर जनरल साह ने अपनी रणनीतिक सूझबूझ से देश का मान बढ़ाया है। उनका परिवार आज भी अल्मोड़ा में ही रहता है। उनके छोटे भाई नगर व्यवसायी हैं। मेजर जनरल साह को मिले सम्मान पर स्थानीय लोगों के अलावा संगठनों, राजनीतिक दलों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...