अल्मोड़ा, जून 2 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली में बालिका सदन अल्मोड़ा के 10 बच्चों नया आसरा मिला है। उत्तरायण फाउंडेशन एवं नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की 'नई-उमंग' पहल के तहत प्रबंध निदेशक डॉ. ओपी यादवा और सह-प्रबंध निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने बच्चों का स्वागत किया। मौके पर महाप्रबंधक सुरेश कुमार शैली, महासचिव महिपाल पिलख्वाल, बालिका सदन अधीक्षिका मंजू उपाध्याय व उमा बिष्ट मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...