अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग सेवा देने की तैयारी में है। बैंक के प्रबंधन निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी तिवारी ने बताया कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरबीआई से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। निदेशक तिवारी ने सभी ग्राहकों का आभार जताते हुए बधाई दी है। अध्यक्ष सीए महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कुशल अनुभव और नेतृत्व से बैंक लगातार प्रगति पर है। उपाध्यक्ष वसुधा पंत ने बताया कि वर्तमान में बैंक की 65 शाखाएं हैं। कार्य व्यवसाय 6000 करोड़ रुपये नेट एनपीए शून्य और साढ़े चार लाख खाताधारक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...