अंबेडकर नगर, फरवरी 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के युवा बेरोजगार युवाओं के पास अपने सपनों को सच कर दिखाने का मौका है। मौका उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दिया जा रहा है। जो 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेला देव इंद्रावती कॉलेज कटेहरी में आयोजित कर रहा है। वृहद रोजगार मेले में 30 से अधिक नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और 5000 से अधिक रिक्त पदों पर इंटरव्यू लेकर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय उपस्थित रहेंगे। मेले में आठवीं, हाईस्कूल इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई पॉलिटेक्निक, फार्मेसी या अन्य योग्यता रखने वाले नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते उनकी आयु 18 वर्ष से कम और 40 साल से अधिक न हो। यानि वृहद रोजगार मेले में 18...