पटना, दिसम्बर 10 -- बिहार में अल्पसंख्यक समाज के छात्र-छात्राएं डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आवासीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें अल्पसंख्यक समाज के तहत आने वाले बौद्ध, सिख, पारसी, इसाई, मुस्लिम एवं जैन समाज के अभ्यर्थी शामिल हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय और हज भवन में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में 55 और हज भवन में 60 सीटें रिक्त हैं। इनमें राज्य के सभी जिलों से आने वाले अल्पसंख्यक समाज के अभ्यर्थियों को कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री अ...