हमीरपुर, अप्रैल 29 -- मौदहा। समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में मौदहा क्षेत्र को अहम प्रतिनिधित्व मिला है। कस्बे के फतेहपुर मुहल्ला निवासी अब्दुल सत्तार शोले को प्रदेश सचिव नामित किया गया है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने 28 अप्रैल को उनका मनोनयन पत्र जारी किया। मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि अब्दुल सत्तार शोले पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने में योगदान देंगे। उनके प्रदेश सचिव बनने से सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन में निर्विरोध चुने पदाधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.