मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अब अनुदानित मदरसा के साथ अल्पसंख्यक, संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों का डाटा भी ऑनलाइन रहेगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर निर्देश दिया है। विभाग के रिकार्ड में इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों का डाटा अब तक नहीं रहता था। यू डायस कोड के साथ स्कूल का नाम ही केवल विभाग के रिकॉर्ड में उपलब्ध है।अब ई-शिक्षा कोष पर इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों का भी नाम व पते के साथ पूरा डाटा रहेगा। इसको लेकर सभी अनुदानित मदरसा, संस्कृत और अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह में ई-शिक्षा कोष पर इसे अपलोड करना है। इसकी मॉनिटरिंग की जवाबदेही डीईओ और डीपीओ को दी गई है। विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन स्कूल के बच्चों और शिक्षकों का जितना डाटा कोष पर अपलोड रहेगा, वही ...