अररिया, मार्च 31 -- अररिया, संवाददाता किशनगंज और दरभंगा में संचालित राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा बुधवार को निर्धारित है। दी गई जानकारी के मुताबिक स्थानीय उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12:00 बजे दोपहर से 02 बजे दोपहर तक किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 11:00 बजे सुबह निर्धारित है। यह जानकारी सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...