अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन
गोपालगंज, जुलाई 11 -- गोपालगंज। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अब पात्र विद्यार्थियों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण नीलम मिश्रा ने बताया कि मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई समुदाय के पात्र विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत बिहार बोर्ड इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को 15 हजार, फोकानिया परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 10 हजार तथा मौलवी परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को 15 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला,15 अक्तूबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.