जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर स्थित अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की जिला इकाई ने जिले के अल्पसंख्यक उच्च विद्यालयों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के जिला पदाधिकारियों ने किया, जिन्होंने प्रशासन का ध्यान 18 अल्पसंख्यक विद्यालयों में व्याप्त गंभीर शैक्षणिक और प्रशासनिक अव्यवस्था की ओर आकर्षित कराया। संघ ने मुख्य रूप से नवनियुक्त शिक्षकों के अनुमोदन का मुद्दा उठाया, जो पिछले लगभग दो वर्षों से निदेशालय स्तर पर लंबित पड़ा है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के बावजूद, चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी निर्णायक बैठक न होने के कारण ये शिक्षक अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं। इस स्थिति ने न केवल विद्यालयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.