धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद का जिला अधिवेशन रविवार को धनबाद प्राणजीवन एकेडमी में होगा। कार्यक्रम में झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव एंथोनी तिग्गा, उपाध्यक्ष समीउल्लाह खान, संयुक्त सचिव मिथिलेश लाल कर्ण, रमेश कुमार सिंह समेत अन्य भाग लेंगे। अल्पसंख्यक माध्यमिक स्कूलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शनिवार को धनबाद प्राणजीवन एकेडमी में कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...