रुद्रपुर, अगस्त 25 -- रुद्रपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष दर्जाधारी फरजाना बेगम के नेतृत्व में मुस्लिम बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को डाक के माध्यम से राखी भेजी। बहनों ने मुख्यमंत्री को भाई मानते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की कामना की। इस दौरान बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सम्मान का पर्व है। उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने को महिलाओं के अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री को राखी भेजना सामाजिक समरसता, भाईचारे और महिला सम्मान का संदेश है। इस दौरान भूरी खातून, चमन, नूरजा, आसमा, मुन्नी बेगम, गुल्फ्शा, शबनम, नगमा, परवीन, नसरीन, सलमा और रुकसाना समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें-...