बस्ती, जून 15 -- कुदरहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डॉ. किताबुल्लाह अंसारी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। इस घोषणा से उनके समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। अल्पसंख्यक महासभा का राष्ट्रीय सचिव बनने पर सांसद राम प्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक अतुल चौधरी, पूर्व विधायक राम जियावन, सत्येंद्र बहादुर पाल, मंशाराम, विजय सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...