नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस रीइम्बर्समेंट योजना की आवेदन अवधि दो महीने बढ़ाने की मांग की है। कमेटी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून को समाप्त हो चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र समय पर आवेदन नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...