सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। जिले के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से सत्र 2026-27 के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नि:शुल्क नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. सुनीता सोनू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ सीधे जिले के योग्य अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा, भोजन, वस्त्र, दवा और पुस्तकें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आधुनिक प्रयोगशालाओं और कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया है। यह भी पढ़ें- इंटर में नामांकन को लेकर फिर पोर्टल खुला आवेदन शुरू इच्छुक विद्यार्थी ऑनला...