भभुआ, अप्रैल 1 -- एक मई तक ऑनलाइन आवेदन, 26 से 31 मई तक लिया जाएगा दाखिला नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा की सुविधा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रावास में 560 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से 1 मई तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह नामांकन नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के लिए होगा। छात्रावास में चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास, पढ़ाई और शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के छात्र-छात्राओं का दाखिला लिया जाएगा। विभाग के अनुसार, 1 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। चैनपुर के नौघरा में न...