संतकबीरनगर, सितम्बर 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में करीब सवा तीन करोड़ रुपये के हुए घोटाला के मामले में एक आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस ने महुली क्षेत्र के तिलठा गांव से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।भारत सरकार की ओर से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 और 2022-23 के जिले के 46 संदिग्ध शैक्षिक संस्थाओं के छात्र/छात्राओं की सूची तैयार कराई थी। शासन के निर्देश पर डीएम ने खंड शिक्षाधिकारियों की टीम गठित कर प्रकरण की जांच कराई। जांच में 46 शैक्षिक संस्था, विद्यालय ऐसे पाए गए हैं, जिनमें करीब 4000 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति में करीब सवा तीन करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। यह भी पढ़ें- Katihar News: छात्रवृत्ति के 418 आवेदन अब भी...